Nirahua – Shubhi Sharma Song : भोजपुरी सिनेमा में ड्रीम गर्ल के नाम से जाने जानी वाली मशहूर अदाकारा शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। शुभी शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। शुभी शर्मा ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई एक्टर्स संग काम भी किया गया है। शुभी शर्मा के गाने यूट्यूब पर धमाल मचाते नजर आते हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस का एक ऐसा ही जबरदस्त गाना ‘ब्लाउज के भीतर’ (Belouse Ke Bhitar) वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में शुभी शर्मा एक्टर निरहुआ संग डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस गाने को उनके फैंस और यूट्यूब के दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों के बीच की जोरदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।
गाने में जैसा कि आप देख हैं निरहुआ बीच सड़क एक्ट्रेस शुभी शर्मा को तंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस को बहुत गुस्सा भी आ जाता है। एक्ट्रेस गाने में येलो साड़ी में नजर आती हैं, जबकि निरहुआ प्रिंटेड शर्ट और हाफ पैंट में नजर आते हैं। दोनों का ये जबरदस्त गाना फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का है।
वैसे तो इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। निरहुआ की ये फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म में निरहुआ और शुभी शर्मा के अलावा आम्रपाली दुबे,संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष शेंद्रे अहम किरदार में नजर आये हैं।
इस गाने को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गाया है, जबकि गाने को संगीत Rajnish Mishra ने दिया है और इसके बोल Aazad Singh ने लिखा है। गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 36,36,308 से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी 3 के प्रोडूसर प्रवेश लाल यादव द्वारा किया गया है।