क्रैश लैंडिंग ऑन यू (Crash Landing on You)
इसकी कहानी एक सक्सेफुल साउथ कोरिया की बिजनेसवुमन की है, जो एक तूफान के दौरान गलती से नॉर्थ कोरिया में पैराग्लाइड कर जाती है। वहां उसकी मुलाकात उत्तर कोरियाई सैन्य अधिकारी से होती है। फिर वहां से क्या वह अपने देश वापस आ पाती है? उसके साथ वहां क्या-क्या होता है? यही दिखाया गया है।
स्क्विड गेम्स (Squid Game)
इसमें एक अनोखा गेम दिखाया गया है। इसमें लोग पैसों की लालच में कैसे फंस जाते हैं और अपनी जान गंवा बैठते हैं। साथ ही इसका विनर कौन होता और उसे अंत में क्या मिलता है, इसमें यही दिखाया गया है।
स्वीट होम (Sweet Home)
बिजनेस प्रपोजल (Business Proposal)
यह बहुत ही दिलचस्प के-ड्रामा है। एक कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसके कई एपिसोड्स हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की ब्लाइंड डेट पर चली जाती है और बाद में पता चलता है कि वो जिसे डेट कर रही है, वो उसका बॉस है।
हेलबाउंड (Hellbound)
यह नरक पर आधारित है, जहां अजीबो-गरीब जीव लोगों को नरक में सजा देते हैं। इसमें लोगों को पहले ही दिखा दिया जाता है कि वो मरने वाले हैं और बाद में उनकी लाश मिलती है। हर कोई शॉक्ड रह जाता है। इसमें पुलिस के साथ मिलकर हीरो रहस्यमयी मौतों का खुलासा करते हैं। ये एक सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज है। जरूर देखिए।