Salman Khan Mumbai Property Deal; Food Square Lease Agreement | Santacruz West | हर महीने वसूलेंगे 1 करोड़ किराया, 4 मंजिला इमारत में खुला फूड स्क्वैयर

9 घंटे पहले

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्थित अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को 60 महीने के लिए किराए पर दिया है।

2,140.71 स्क्वायर मीटर में फैली इस प्राॅपर्टी को सलमान ने लैंडक्राफ्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दिया है। कंपनी ने सलमान को 5.4 करोड़ रुपए डिपोजिट के तौर पर दिए हैं।। इस प्रॉपर्टी में लोअर ग्राउंड फ्लोर, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर शामिल हैं।

किराए के तौर पर वसूल रहे 1 करोड़ रुपए
इससे पहले यह प्रॉपर्टी फ्यूचर ग्रुप के फूड हॉल के पास थी। यह जगह अपने एक्सपेंसिव फूड वैराइटीज के साथ-साथ सेलेब शॉपिंग के लिए भी मशहूर थी। यहां दीपिका पादकोण, सारा अली खान और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स आमतौर पर स्पॉट किए जाते थे।

हाल ही में इस ग्रुप के कर्ज में डूब जाने के बाद सलमान ने इसे फूड स्क्वैयर को किराये पर दे दिया। इसके लिए वे 1 करोड़ प्रति माह वसूल रहे हैं।

सलमान की इस बिल्डिंग में फूड स्क्वैयर भी खुल गया है। इसने यहां फूड हॉल को रिप्लेस किया है।

2012 में 120 करोड़ में खरीदी थी प्रॉपर्टी
सलमान ने खुद इस प्रॉपर्टी को 2012 में करीबन 120 करोड़ रुपए में बिजनेस पर्पज से ही खरीदा था। जुलाई 2017 में उन्होंने इसे फूड हाॅल को लीज पर दे दिया था। इस डील में 5 साल के लिए 80 लाख रुपए प्रति माह किराया तय किया गया था।

5 साल की इस डील के बाद सलमान ने ग्रुप के साथ दो साल की डील और बढ़ाई। इस डील में पहले साल का किराया 89.60 लाख रुपए प्रति माह तय किया गया और दूसरे साल का किराया 94.08 लाख रुपए प्रति माह तय हुआ। इसके बाद इसी साल मार्च में सलमान ने यह एंग्रीमेंट टर्मिनेट कर दिया।

अब यह जगह लैंडक्राफ्ट रिटेल ने ले ली है। यही कंपनी फूड स्क्वैयर चेन भी चलाती है। इस प्राइम स्पेस के लिए कंपनी सलमान को हर महीने 1 करोड़ रुपए किराया देगी।

टाइगर 3 को लेकर YRF जल्द ही कोई बड़ी अनाउंसमेंट करेगा।

दिवाली पर रिलीज होगी टाइगर-3
वर्क फ्रंट की बात करें तो, सलमान जल्द ही कैटरीना कैफ़ के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगे। इस बारे में YRF जल्द ही एक अनाउंसमेंट करने वाला है। यह सलमान की सुपरहिट टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म होगी जो इस साल दिवाली पर रिलीज होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *