Sakshi Maharaj called Rahul Gandhi a joker of politics | बोले- अब लोग मनोरंजन के लिए उन्हें देखते हैं, वोट मोदी जी को ही देंगे

उन्नाव2 घंटे पहले

उन्नाव पहुंचे साक्षी महाराज पत्रकारों से मुखातिब हुए।

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को राजनीति का जोकर बता दिया। साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी को लोग मनोरंजन के लिए देखना चाहते हैं। वोट तो मोदी जी को ही देंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी कुली की ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। अब बीजेपी को भी बैठे बिठाये राहुल गांधी पर हमला बोलने का मौका मिल गया है। इसी मामले को लेकर साक्षी महाराज ने राहुल गांधी का नाम लेते हुए प्रतिक्रिया दी।

साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को नाटकों के रामलीला का जोकर कहा डाला है। कहा है कि राजनीति मात्र जोकर ही रह गए है। साथ ही कहा की राहुल गांधी जोकर के अलावा कुछ नहीं राहुल गांधी बस सुनने के चीज है बाकी वोट तो बीजेपी को ही जाएगा।

साक्षी महाराज ने कहा आपने स्वयं ही बता दिया 407 सांसद अगर इच्छा शक्ति होती महिला आरक्षण हो जाता कुछ भी हो जाता है। राहुल गांधी नाटकों का जो रामलीला आती है और एक जो जोकर होता है जोकर मात्रा राजनीति में रह गए हैं लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है की वोट हम मोदी को देंगे और सुनेंगे राहुल गांधी को क्योंकि मनोरंजन उससे बढ़िया कहीं नहीं मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *