नई दिल्ली, जेएनएन। Dharmendra on Gadar 2 Success: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र इन दिनों बेटे सनी देओल (Sunny Deol) के साथ यूएस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बाप-बेटे की यह जोड़ी यूएस में बिताए गए पलों की कुछ तस्वीरें शेयर कर चुकी है। यूएस निकलने से पहले सनी देओल ने फैंस को ‘गदर 2’ को पॉजिटिव रिस्पांस देने के लिए शुक्रिया किया था। अब उनके पिता ने भी लोगों का धन्यवाद किया है। साथ ही एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है।
‘किस्मत वाला होता है बाप वो…’
धर्मेंद्र ने एक्स (ट्विटर) पर अपनी फोटो शेयर करते हुए ‘गदर 2’ को ढेर सारा प्यार देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया किया। इसके साथ ही उन्होंने स्क्रीनप्ले की भी तारीफ की। धर्मेंद्न ने कहा, ”दोस्तों, किस्मत वाला होता है बाप वो…जिसका बेटा कभी बाप बन कर बच्चों से लड़ जाता है। सनी मुझे गदर 2 की सक्सेस को एंजॉय करने के लिए यूएस लेकर आया…दोस्तों आप सबकी गुड विशेज का शुक्रगुजार हूं कि आपने गदर 2 को ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाया।”
Dosto, qismat wala hota hai Baap woh…jis ka beta kabhi jab Baap ban kar bacchon sa laad ladata hai 💕💕💕💕💕🧿 Sunny brought me to USA to enjoy 😊the success of Gadar 2 ……Dosto, Great full to you all for your good wishes to make the Gadar 2 A block buster 🙏 pic.twitter.com/GRCsKsM40w
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) September 22, 2023
इसके साथ ही उन्होंने सनी के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दोस्तों, आप सब के जवाब…कि बलूच से लेकर सरबजीत सिंह तक पढ़े…आप सब…अब मेरे अपने हो चुके हैं…आप सब को जी जान से प्यार और दुआएं।”
Dosto, aap sab ke jwaab… … kk Balooch se le ke Sarbjeet singh tak padhe…..aap sab….. ab mere apne ho chuka hain ….Aap sab ko ji jaan se pyaar aur duayen 🙏 pic.twitter.com/q7pp1KmdB5— Dharmendra Deol (@aapkadharam) September 23, 2023
जानें कितना हुआ ‘गदर 2’ का कलेक्शन
फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार को फिल्म ने वीकडेज के मुकाबले ज्यादा कमाई की। ‘गदर 2’ की टोटल कमाई 522.84 करोड़ हो गई है। वहीं, अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म का आंकड़ा 700 करोड़ को छूने के करीब पहुंच गया है। फिल्म ने पूरी दुनिया में 681.5 करोड़ कमा डाले हैं। वहीं इंडिया ग्रॉस 616 करोड़ का बिजनेस किया है।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Worldwide Collection: ‘जवान’ की आंधी में भी जलवा काट रही ‘गदर 2’, 700 करोड़ की कमाई की तरफ बढ़ाए कदम