इस समय मुंबई सहित तमाम जगहों पर गणेश उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के मौके पर सभी धूमधाम से गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आए और अब धीरे-धीरे सब गजानन की विदाई कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और नीतू कपूर ने भी विघ्नहर्ता का विधि-विधान से विसर्जन किया। इस खास मौके पर आलिया भट्ट नदारद थीं। ये बात यूजर्स को खटकी। क्योंकि हाल ही में हुए मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में वो शामिल हुई थीं। ऐसे में लोगों का कहना है कि उनके पास अपनी फैमिली के लिए वक्त नहीं है! Alia Bhatt मिलान फैशन वीक में हिस्सा लेने गई थीं। वो शनिवार को मुंबई वापस भी लौट आईं। कुछ देर पहले रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर का वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों गणपति बप्पा का विसर्जन करते दिखाई दिए।
जन्मदिन पर एक हुए महेश भट्ट के तीनों बच्चे पूजा, शाहीन और राहुल, लेकिन पापा के बर्थडे से क्यों गायब आलिया भट्ट
नेशनल सिनेमा डे पर 99 रुपये में देख सकेंगे ‘जवान’, क्या शाहरुख को मिलेगा ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसा बंपर फायदा
आलिया को आड़े-हाथों लिया
View this post on Instagram A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
इस मौके पर आलिया भट्ट अपनी सास और पति के साथ मौजूद नहीं थीं। इसलिए लोगों ने उन्हें आड़े-हाथों ले लिया। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘आलिया क्यों नहीं है साथ में, अंबानी के यहां पहुंच गई थी, लेकिन अपनी फैमिली के लिए टाइम नहीं है।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘भाई कभी आलिया के साथ भी आया कर।’ अन्य ने लिखा, ‘आलिया को तो भाव ही नहीं देते ये।’
आलिया भट्ट का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक देखा क्या?
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर-आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर को ‘एनिमल’ मूवी में देखा जाएगा। ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। इसका टीजर 28 सितंबर को रिलीज होगा। इसमें रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी हैं। आलिया की बात करें तो उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देखा जाएगा।