प्राजक्ता कोहली ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई, रिया के भाई को मिली विदेश जाने की अनुमति..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें read big news from the entertainment world bollywood Tadka

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती खूब विवादों में आई थीं। बहन की तरह ही ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने शोविक के विदेश जाने और पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए परमिशन दे दी है। वहीं, फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोहली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई कर ली है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती खूब विवादों में आई थीं। बहन की तरह ही ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने शोविक के विदेश जाने और पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए परमिशन दे दी है। वहीं, फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोहली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..

 

अनुराग कश्यप के स्टेटमेंट पर कंगना ने गिनाई अपनी खूबियां


एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस हैं, जो अपने बयानों से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह किसी भी विवादित मुद्दे पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं और अपने खिलाफ बोलने वालों को भी मुंहतोड़ जवाब देना जानती हैं। अब हाल ही में डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा कि कंगना टैलेंटेड हैं, मगर उनके साथ काम करना मुश्किल है। अब डायरेक्टर के इस स्टेटमेंट पर कंगना का रिएक्शन सामने आया है।

 

‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम आकाश चौधरी पर बीच सड़क लड़के ने बोतल से किया हमला 

जहां सेलेब्स को फैंस का खूब प्यार मिलता है, वहीं कई बार उन्हें लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ती है। कई बार लोग स्टार्स की इमेज खराब करने के लिए अटपटी हरकतें करते नजर आते हैं। अब हाल ही में टीवी सीरियल ‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्टर आकाश चौधरी के साथ कुछ लड़कों ने ऐसा ही किया। कुछ लड़कों ने बीती रात आकाश चौधरी पर बीच सड़क हमला किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक्टर के फैंस का गुस्सा भड़क गया है और वो उन्हें हमलावरों के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दे रहे हैं।

 

रिया चक्रवर्ती के भाई को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी विदेश जाने की अनुमति

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती खूब विवादों में आई थीं। ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। रिया के साथ ही उनके भाई शोविक की मुश्किलें भी बढ़ गई थीं। बहन की तरह ही ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद एनसीबी ने शोविक के विदेश जाने और पासपोर्ट इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दे दी है।

 

Toronto Film Festival में शहनाज गिल का जलवा

एक्ट्रेस शहनाज गिल का चार्म न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में शहनाज की अपकमिंग फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का प्रीमियर हुआ, जहां एक्ट्रेस अपने लुक के जलवे बिखेरती नजर आईं। फेस्टिवल से शहनाज की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

वरुण धवन की रील बहन ने की बॉयफ्रेंड संग सगाई 

फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोहली जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। प्राजक्ता ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर किया है।

 

पति निक जोनस के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा ने उड़ेला प्यार 

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी के बाद विदेश में बस गईं। शादी के बाद अक्सर निकयांका फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। प्रियंका किसी भी मौके पर पति पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहतीं। जहां आज निक जोनस अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं, वहीं प्रियंका ने खास पोस्ट शेयर कर पति पर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

 

राघव के नाम के लैटर ‘R’ वाली कैप पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस बहुत जल्द आप नेता राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ऐसे में परी की हर एक्टिविटी पर पैपराजी पैनी नजर बनाए हैं और उसे उनके फैंस तक पहुंचा रहे हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह मीडिया के कैमरे में कैद हो गईं। उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

भांजी अलीजेह के नाम सलमान खान का दिल छू लेने वाला पोस्ट

सुपरस्टार सलमान खान अपनी फैमिली के बेहद करीब हैं। खास कर वह अपनी भांजियों पर जान छिड़कते हैं। हाल ही में भाईजान ने अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर कर खूबसूरत नोट लिखा। सलमान का भांजी के नाम ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया। फैंस उनके इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *