Satinder Kumar Khosla Passes Away: मनोरंजन जगत में इस वक्त शोक का माहौल है क्योंकि मशहूर दिग्गज अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन हो गया है। अभिनेता के अचानक निधन से फैंस भी काफी उदास है, सोशल मीडिया पर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो कॉमेडियन एक्टर सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन 12 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।
एक्टर के निधन की खबर उनके दोस्त और सहकर्मी जुगनू ने सोशल मीडिया पर दी। कहा जा रहा है कि एक्टर के सिर पर छत का टुकड़ा गिर गया था, जिसके कारण उनके सिर पर चोट आई थी। घायल हो गए।
इस चोट के बाद डॉक्टर ने अभिनेता को ऑपरेशन की सलाह दी। दो महीने पहले एक्टर ने अपनी इस चोट का ऑपरेशन कराया था, इसके बावजूद वह ठीक न हो सके और अब हमेशा के लिए दुनिया को छोड़कर चले गए।
परिवार के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के लिए अभिनेता का ऐसे अचानक जाना काफी दुख भरा है। आपको बता दे, सतिंदर कुमार खोसला को दर्शक बीरबल के रूप में ज्यादा जानते थे। उनका बीरबल अंदाज दर्शकों के बीच काफी फेमस रहा है। कहा जाता है कि मनोज कुमार और डायरेक्टर राज खोसला ने एक्टर को नया नाम दिया।