बॉलीवुड तड़का टीम. इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर आर माधवन को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह FTII के अध्यक्ष भी बन गए हैं। इस सम्मान के लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। 11 साल बाद पेरेंट्स बने उपासना-राम चरण ने बेटी के साथ पहला वरलक्ष्मी व्रतम सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य खबरें..
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिन के साथ सेलिब्रेट किया पहला वरलक्ष्मी व्रतम
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल राम चरण और उपासना कामिनेनी कुछ महीने पहले ही एक प्यारी से बेटी के पेरेंट्स बने हैं। शादी के पूरे 11 साल बाद नन्हीं परी के पेरेंट्स बनकर कपल बेहद खुश है और उसके साथ हर दिन का खास पल की तरह बिताते हैं। अब हाल ही में उपासना-राम चरण ने बेटी के साथ पहला वरलक्ष्मी व्रतम सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
FTII के अध्यक्ष बनने पर आर माधवन ने जाहिर की खुशी
एक्टर आर माधवन बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई है। इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए उन्होंने कई खिताब भी हासिल किए हैं। अब हाल ही में आर माधवन को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह FTII के अध्यक्ष भी बन गए हैं। इस सम्मान के लिए एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।
Shilpa Shetty ने फिल्म इंडस्ट्री से जताई नाराजगी!
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की फिल्में सुपरहिट रहीं हैं। शिल्पा आज भी इंडस्ट्री की न्यू एक्ट्रेसेस को कंपटीशन देती हैं। लेकिन शिल्पा का कहना है कि इतनी मेहनत करने के बाद भी उनका नाम फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में नहीं लिया गया। मीडिया से बात करते हुए, शिल्पा ने यह भी कहा कि वे काम बहुत ज्यादा करती हैं लेकिन उन्हे पैसे कम दिए जाते हैं। एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने सफर को याद किया और कहा कि उन्हें सभी का प्यार मिला। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब वह अपने ब्रांड पर अच्छा काम कर रहीं हैं और उनका टीवी शो भी अच्छा चल रहा है। शिल्पा 1993 से फिल्मों में काम कर रहीं हैं।
वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जैकलीन ने बिखेरा जलवा
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ ही ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। वह कई मौकों पर अपने लुक्स से फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं। अब हाल ही में जैकलीन वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचीं, जहां वह अपने गॉर्जियस लुक का जलवा बिखेरती नजर आईं। इवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक आसिम रियाज ने कही दिल छू जाने वाली बात
‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को आज इस दुनिया से गुजरे पूरे 2 साल हो गए हैं। 2 सितंबर, 2021 में एक्टर के अचानक निधन की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। आज भी जब सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आता है तो फैंस उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। आज दिवंगत एक्टर की डेथ एनिवर्सरी है और इस मौके पर फैंस और करीबी उन्हें याद कर इमोशनल हो रहे हैं। इसी बीच सिद्धार्थ के ‘बिग बॉस 13’ के को-कंटेस्टेंट आसिम रियाज भी उन्हें याद कर भावुक हो गए और एक इवेंट में उन्हें लेकर दिल छू लेने वाली बात कही।
जेब में हमेशा सेनेट्री पैड रखते हैं पुलकित सम्राट
एक्ट्रेस कृति खरबंदा अक्सर बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट संग अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रेमी की ऐसी बात बताई, जिससे वह काफी इम्प्रेस रहती हैं। कृति खरबंदा ने बताया है कि उनके बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट हमेशा अपने साथ सेनेट्री पैड रखते हैं।
अर्जना गौतम ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट बर्थडे
‘खतरों के खिलाड़ी 13’ फेम अर्चना गौतम 1 सितंबर को एक साल और बड़ी हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे मुंबई में फैमिली और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।