ब्लॉकबस्टर रहेगा ये महीना, मनोरंजन की होगी बारिश!

September 2023 Bollywood Films: सितंबर का महीना सबके लिए ब्लॉकबस्टर होने वाला है क्योंकि इस महीने धमाल मचाने के लिए आ रही है कई सारे एंटरटेनिंग फिल्में जोकि 1 सितंबर से रिलीज होना शुरू हो गई है। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी है जो मोस्ट अवेटेड फिल्में है जैसे कि जवान (Jawan) इसी के साथ बहुत सारी फिल्में ऐसी भी है जो ओटीटी पर रिलीज होकर धमाल मचाने वाली है तो जल्दी से अपने कैलेंडर पर मार्क कर लीजिए वो डेट्स जो आज हम आपको बताने वाले है।

गोल्डफिश (Goldfish) :

यह एक मां-बेटी की कहानी है। उसकी माँ की बीमारी से उत्पन्न पुरानी यादें और चुनौतियाँ उसके नीरस जीवन में उतार-चढ़ाव लाती हैं। दीप्ति नवल-कल्कि केकला (Deepti Naval-Kalki Kekala) मुख्य भूमिका में हैं। निर्माता अनुराग कश्यप (Anuragh Kashyap) हैं और निर्देशक पुशन कृपलानी (Pushan Kripalani) हैं। यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फ्राइडे नाइट प्लान (Friday Night Plan) :

यह फिल्म दो भाइयों के बारे में है जिनकी मां एक बिजनेस ट्रिप पर गई हुई हैं और वे एक पार्टी में शामिल होने का फैसला करते हैं। दोनों के बीच का रिश्ता और वे एक रात का प्लान उन्हें क्या क्या अनुभव कराता हैं, यही फिल्म की कहानी है। जूही चावला (Juhi Chawla), बाबिल खान (Babil Khan), आध्या आनंद (Aadhya Anand), निनाद कामत (Ninad Kamat), रिया चौधरी (Rhea Choudhary) मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 1 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

जवान (Jawan) :

फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। ‘पठान’ (Pathan) के बाद यह 2023 में शाहरुख खान की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को एटली (Atlee) ने निर्देशक किया हैं। यह एक एक्शन फिल्म है। शाहरुख (Shahrukh Khan) के साथ नयनतारा (Nayanthara), विजय सेतुपति (Vijay Setupati), सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और प्रियामणि (Priyamani) अहम भूमिकाओं में हैं।

हड्डी (Haddi) :

हड्डी एक रिवेंज थ्रिलर है। जिसमें नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui) एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं जो अपने रिश्तेदारों से बदला लेना चाहता है। फिल्म में श्रीधर दुबे (Shridhar Dubey), इला अरुण (Ila Arun), राजेश कुमार (Rajesh Kumar) और अनुराग कश्यप (Anuragh Kashyap) हैं। फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा (Akshay Ajay Sharma) ने किया है। यह 7 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी।

श्री (Sri) :

यह फिल्म सफल उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला (Shrikant Bolla) की बायोपिक है। जिन्होंने नेत्रहीन होने के बावजूद बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की और जीवन की चुनौतियों पर जीत हासिल की। राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ अलाया एफ (Alaya F) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) नजर आएंगे। ये फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

जानें जान (Jaane Jaan) :

यह फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स नामक जापानी उपन्यास पर आधारित है। निर्देशक सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कहानी एक तलाकशुदा-सिंगल मां के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका पति उसकी जिंदगी में वापस आता है। फिल्म में करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat)और विजय वर्मा हैं।

द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) :

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) अभिनीत यह फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्म एक गांव में रहने वाले भजन गायक और उसके परिवार की कहानी है। ये फिल्म कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य (Vijay Krishna Acharya) ने किया।

सुखी (Sukhee) :

सुखी 38 वर्षीय पंजाबी गृहिणी सुखप्रीत उर्फ सुखी कालरा की कहानी है। अपने नीरस जीवन से तंग आकर, वह अपने स्कूल के पुनर्मिलन के लिए दिल्ली जाती है। सात दिनों में उसकी जिंदगी में क्या होता है और वह कैसे बदलती है, यह 22 सितंबर को पता चलेगा। फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और अमित साध (Amit Sadh) मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *